निर्माणाधीन NH-49 में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, खड़ी हाईवा के पीछे टकराई बाइक..

शेयर करें...

जांजगीर/निर्माणाधीन NH-49 पर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के पास हुई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन NH-49 पर हाइवा खराब हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। वहीं बाराद्वार की ओर जा रहे एक बाइक सवार उससे टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तुरंत बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान नहीं हुई है, पुलिस पता लगा रही है। सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों की डेडबॉडी बीडीएम अस्पताल चाम्पा में है। सूचना के बाद मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Scroll to Top