नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला..

शेयर करें...

बिलासपुर/ 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बिलासपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी बच्ची को रायपुर ले जाकर दुष्कर्म करता था. एक वकील के प्रयास से बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी.

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांग की 13 साल की बच्ची को साइकिल पंचर दुकान चलाने वाले धनुलाल ने जुलाई 2019 में अगवा कर रायपुर ले जाकर आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था. बच्ची के घर से गायब होने के बाद परिवार वालों ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी.

Scroll to Top