शेयर करें...
बिलासपुर/ नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। जिसमे से एक का नाम संजीत बताया जा रहा है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के तोरवा में नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
दरअसल, पीड़िता के मां बाप काम करने के लिए शहर से बाहर रहते है। घर में केवल उसका भाई और वो रहते थे। घर के ही पास रहने वाले कुछ बदमाशों की नजर कई दिनों से नाबालिग पर थी। जिसके बाद एक मौका मिलते ही दो लोग उसके घर में घुस गये और नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने इस बात की शिकायत तोरवा पुलिस से की पुलिस ने छेडखानी का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

