तेंदुए की मौजूदगी से गांव में फैली सनसनी, मंडई देखकर घर लौट रहे युवक पर आदमखोर तेंदुए ने किया हमला..

शेयर करें...

राजनांदगांव/ जिले के डोंगरगांव में मंडई देखकर रात के समय अपने गांव लौट रहे युवक पर तेन्दुआ ने हमला कर घायल कर दिया, जिसे उपचार हेतु भर्ती किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। गांव में मुनादी भी कराई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव-छुरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गोडलवाही निवासी केशव अंधारे पिता केशव अंधारे 31 वर्ष ने अपने साथी के साथ ग्राम बड़गांव मंडई देखने गए थे। वहां से रात्रि 11 बजे वापसी के दौरान गोडलवाही के समीप एक तेंदुआ ने जानलेवा हमला किया। जिसमें केशव अंधारे के दाहिना हाथ और दाहिना पैर को तेंदुआ ने ताबड़तोड़ अपने पंजे से वार करते हुए युवक को जंगल के अंदर घसीट ले जाने की कोशिश किया। जिसमें पंजे के नाखून से हाथ और पैर, दोनों खून से लथपथ हो गया। साथी युवक ने लाठी से बीच-बचाव किया, तभी तेंदुआ जंगल की ओर भागा।

Scroll to Top