नागपुर में फसे मुंगेली जिले के मजदूरो ने एक बार फिर प्रशासन से लगायी गुहार, घर वापसी सहित भोजन की समस्या से जूझ रहे मजदुर..

शेयर करें...

लॉक डाउन के चलते महाराष्ट्र के नागपुर में फसे दर्जनों मजदूरो ने एक बार फिर भोजन व्यवस्था सहित घर वापसी के सम्बन्ध में शासन और प्रशासन से गुहार लगाई है.. उन्होंने RJ 24 न्यूज को सोशल मिडिया के माध्यम से अपनी समस्याओ को बताते हुए शासन सहित प्रशासन तक उनकी बात को पहुचाने का आग्रह किया है..

बताते चले की कुछ दिन पूर्व नागपुर के ग्राम पंचायत पीपला स्थित अथर्व नगरी में फसे पथरिया ब्लोक के ग्राम पंचायत पकरिया निवासी सुरेश डहरिया ने RJ 24 न्यूज ने बताया की नागपुर में उनके साथ दर्जनों मजदुर परिवार सहित फसे हुए है.. जिन्हें लॉकडाउन की वजह से काम बंद होने के कारण जीवन यापन में काफी समस्याओ का सामना करना पड रहा है.. मुंगेली जिले के मजदूरो की समस्या को देखते हुए RJ 24 न्यूज ने जिला कलेक्टर को मजदूरो की समस्याओ से अवगत करवया था जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल उनको आर्थिक मदद मुहैया करवाया गया..

जिसके कुछ दिनों बाद पुनः नागपुर में फसे इन मजदूरो द्वारा घर वापसी के सम्बन्ध में RJ 24 न्यूज को संपर्क किया गया है.. जिसमे उन्होंने ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द घर वापसी सहित जीवन यापन हेतु सहयोग की मांग की है..

Scroll to Top