नगर पालिका मुंगेली के विभिन्न वार्डों में नवीन उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु अब 30 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित..

शेयर करें...

मुंगेली/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुंगेली के अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 13, हिरालाल वार्ड क्रमांक 18, महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 20, एण्ड्रज वार्ड क्रमांक 19, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22, कबीर वार्ड क्रमांक 16, जवाहर वार्ड क्रमांक 11, सुभाष वार्ड क्रमांक 3, सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 2, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 9 और विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 में नवीन उचित मूल्य संचालन हेतु अब 30 सितम्बर को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

Join WhatsApp Group Click Here

आवेदन पत्र पंजीकृत महिला स्वसहायता समूह, जो अद्यतन नवीनीकृत हो, प्राथमिक कृषि साख समितियाॅ, अन्य सहकारी समितियां और राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम से जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय में जमा किये जा सकते है। राशन दुकान संचालन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए जिला खाद्य विभाग कार्यालय मुंगेली से संपर्क किया जा सकता है।

Scroll to Top