शेयर करें...
बिल्हा- थाना बिल्हा क्षेत्र के ग्राम ताला गांव में चलित थाना लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर एवं उच्च अधीकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.08.2022 थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा एवं थाना बिल्हा के स्टाफ के द्वारा थाना बिल्हा क्षेत्र के ग्राम तालागांव में चलित थाना लगाया गया जिसमें ग्राम तालागांव के लगभग 100-200 लोग महिला, पुरुष, बच्चे, सियान/बुजुर्ग एवं ग्रामिण एवं ग्राम के महिला समुह उपस्थित रहा, ग्रामिण लोगो के द्वारा बताये के ग्राम के महिला समुह जागरूक है
थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा ग्रामिणों को महिला संबंधी अपराध, महिला व बाल सुरक्षा और अधिकार, महिलाओ के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनने व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध निडरता से आवाज उठाने प्रेरित किया गया। फेरी वालो से सावधान एवं उनके बारे में जानकारी रखना, ग्राम में आये सोने चांदी सफाई के नाम से ठगी, बैंक फ्रॉड, साइबर अपराध, महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवं बुजुर्गों के अधिकार के संबंध में एवं उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई, ग्रामिणों ने इस चलित थाना में जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया, एवं ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस को बीच-बीच में इस तरह चलित थाना की कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कहा गया।


