तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कार सवार दो लोगो की मौके पर हुई मौत..

शेयर करें...

बिलासपुर/ सीपत से कोरबा लौटते समय एसईसीएल कर्मी की कार खम्हरिया के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान हुई है। सीपत पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक कोरबा में रहने वाले राजू रेमंड (58) एसईसीएल कर्मचारी थे। सोमवार को अपने साथी के साथ किसी काम से सीपत आए थे। यहां से काम निपटाकर दोनों कोरबा लौट रहे थे। अभी खम्हरिया के पास पहुंचे थे। इस दौरान कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार राजू रेमंड और उनके साथी की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक राजू रेमंड की जेब से एक कागज मिला। कागज के पुर्जे में एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने उस नंबर पर काल कर मृतक की पहचान की है। इसके बाद मृतक के परिवार वालों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई है। मृतक के परिवारवालों के पहुंचने पर उसके साथी की पहचान हो पाएगी।

Scroll to Top