टीएस सिंहदेव VS बृहस्पत सिंह मामला : वृहस्पत सिंह के खिलाफ पार्टी ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा है जवाब…

शेयर करें...

रायपुर// स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ खुलेआम बयानबाज़ी करना विधायक बृहस्पत सिंह को महंगा पड़ गया है। दिन भर रही गर्म सियासत के बाद देर रात पार्टी ने बृहस्पत सिंह को पार्टी ने नोटिस थमा दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

वहीं पार्टी द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में 24 घंटे के भीतर बृहस्पत सिंह से जवाब देने को कहा गया है। सिंहदेव के खिलाफ बयान देने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

इससे पहले दिल्ली में पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्रवाई की बात कही थी, इधर आज देर शाम सीएम हाउस में मंत्री और विधायक के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। बैठक के दौरान बृहस्पत सिंह भी मौजूद रहे। वहीं करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।

आपको बता दें कि आज सदन में बृहस्पत-सिंहदेव प्रकरण पर गृहमंत्री के वक्तव्य पर नाराजगी जताते हुए सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए थे।

Scroll to Top