टिनमिनी गांव में 2 दिन से बंद है विद्युत सप्लाई.. अधिकारी मौन, सरपंच भी लापरवाह.. ग्रामीण हलाकान परेशान…

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत आने वाले टिनमिनी गांव में विगत 2 दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है क्योंकि यहां विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। वही इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ट्रांसफार्मर में लंबे समय से तेल का रिसाव हो रहा था बावजूद इसके विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ना तो समय पर सर्विसिंग किया गया और न ही रखरखाव के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था की गई जिसके परिणाम स्वरूप ट्रांसफार्मर जल गया।

Join WhatsApp Group Click Here
गांव में पसरा है अंधेरा

बता दें कि गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विद्युत विभाग सहित गांव के सरपंच को भी दे दी गई है उसके बाद भी ना तो विभाग के अधिकारी देखने आए और ना ही सरपंच द्वारा इस संबंध में कोई तात्कालिक व्यवस्था दी गई है।

वर्तमान समय में एक ओर जहां कोरोना संकट से लोग जूझ रहे है वही दूसरी ओर महानदी के जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में त्रासदी मची हुई है वही गांव में विद्युत व्यवस्था के ठप हो जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही बिजली सप्लाई बंद होने से गांव के लोगों को पेयजल के लिए भी दो चार होना पड़ रहा है।

गांव में होने वाली इन समस्याओं के बारे में ग्रामीणों द्वारा सरपंच दिलीप प्रधान को भी लगातार बोला जा रहा है मगर उनके द्वारा इस संबंध में कोई भी कदम नहीं उठाना उनकी उदासीन रवय्ये को उजागर कर रहा है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी गांव के लोगों को होने वाली समस्या का समाधान सरपंच द्वारा करवाया जाता है या फिर गांव के लोग ऐसे ही अंधेरे में जीने को मजबूर रहेंगे।

Scroll to Top