शेयर करें...
कोरबा/कोतवाली थाना अंतर्गत रामसागर पारा निवासी 25 वर्षीय कमल गोंड़ दीपावली की रात से लापता है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में तालाब किनारे जुआ चल रहा था। इस दौरान सड़क से गुजर रहे पुलिस वाहन का सायरन सुनकर सब इधर उधर भागने लगे। कमल और दो अन्य युवक तालाब मे कूद गए। बाद में दो युवक तो निकल गए, लेकिन कमल का कही पता नही चल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कमल तालाब के जल कुंभी के बीच कहीं फंस गया होगा और अब पुलिस बस्ती वासियों के सहयोग से जल कुंभी की सफाई कर कमल की तलाश कर रही है।
उसकी बहन नंदनी की मानें तो दीपावली की रात पूरा परिवार अपने कमरे में सो रहा था। रात्रि लगभग 3 बजे अचानक दरवाजा खोलने की आवाज आई तो देखा कि कमल अपने बिस्तर पर नही था। वो घर का दरवाजा बाहर से बंद कर कहीं जा रहा था। उसे लगा कि वो शौच के लिए जा रहा है, लिहाजा वो सो गई। सुबह तक जब घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला तो आवाज देकर पड़ोसियों से घर का दरवाजा खुलवाया और फिर कमल की खोजबीन शुरू की गई। 24 घंटे बाद भी जब वो घर वापस नही लौटा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से युवक के की तलाश कर ही है। रात में अंधेरा होने की वजह से उसे खोजने में लगातार दिक्कत आती रही। सुबह से लगातार तलाश जारी है। इधर तालाब में बड़ी तादात में जलकुंभी होने की वजह से युवक को तलाशना मुश्किल हो रहा है। तालाब की जलकुंभी हटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और उसे तैरना भी नही आता था। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।


