जुआरी बन कर जुए के अड्डे पर पहुचे एडिशनल एसपी, फिर जुए के अड्डे को तोड़ आग लगाकर किया तबाह, पुलिस को देख भागे बदमाश, 3 गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/राजधानी के रावांभाटा इलाके में एक जुए का अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया। खमतराई थाना इलाके के इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले स्थानीय थाने की टीम के साथ मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।

Join WhatsApp Group Click Here

जुआरी बनकर पहुंचे अफसर:-

रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। सूचना पर एडिशनल एसपी लखन पटले खुद सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले उन्होंने तस्दीक की और अचानक टीम ने छापा मारा। आपाधापी में कुछ बदमाश अंधेरे में भागने में कामयाब हो गए। तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पुछताछ की जा रही है। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को इसकी तलाश है। लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया।

Scroll to Top