जाति सत्यापन समिति के समक्ष आज पेश होगी ऋचा जोगी, मामले की होगी सुनवाई..

शेयर करें...

मुंगेली/ ऋचा जोगी के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में आज एक बार फिर जिला जाति प्रमाणपत्र छानबीन समिति बैठेगी और जांच करेंगी। इसके लिए ऋचा जोगी को शाम 5 बजे तक समिति के सामने उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला सत्यापन समिति के द्वारा 29 सितंबर को नोटिस भेजे जाने के बाद लगातार ऋचा जोगी द्वारा नोटिस नहीं मिलने की बात कही जा रही थी। जो अंततः 8 अक्टूबर को ऋचा जोगी के तरफ से समिति के समक्ष हाजिर हुए भाई ऋषभ साधु को नोटिस तामील कराई गई।

भाई के आग्रह पर जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई थी। जिसको समिति ने स्वीकार करते हुए आज 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है,अब सीमित आज ऋचा जोगी के जवाब के आधार पर अगली कार्यवाही करेगी।

Scroll to Top