घर के रसोई में फन फैलाये बैठा मिला कोबरा, सर्प मित्र टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला बाहर

शेयर करें...

कोरबा/ जिला मुख्यालय से लगभग 25 km दुर ग्राम धनगांव मे एक परिवार के मुखिया छतराम ने एक जहरीले सर्प को फन फैलाये अपने रसोई में बैठे देखा, जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और सारी रात सो नहीं पाये। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात लगभग 3 बजे की हैं। इसकी खबर सुबह 7 बजे उन्होंने आर सी आर एस के प्रमुख अविनाश यादव को दी, जिन्होंने टीम के उपाध्क्ष योगेश चन्द्रा व एडवाइजर देवाशीष राय को मौके पर भेजा।

Join WhatsApp Group Click Here

लगभग 8:30 बजे के करीब वे उक्त स्थान पर पहुँचे व जहरीले कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया यह सर्प 6 फीट से उपर था जिसे सर्प मित्रों ने आसानी से अपने काबू मे कर लिया फिर उसके बारे मे बताया की यह स्पेक्टिकल् कोबरा हैं जो काफी जहरीला होता हैं जिसको हिंदी मे नाग, गेहुआ, गेहुमन व डोमी बोलते हैं।

टीम आर सी आर एस के सर्पमित्रों के समय पर पहुँचने से यह रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से हो गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। साथ ही सबसे अच्छी बात ये रही कि ग्रामीणों ने इस सांप को मारा नहीं बल्कि आरसीआरएस के टीम के लोगो के आने का इंतज़ार किया और जब सांप का सफल रेस्क्यू हो गया तब उसकी पूजा कर घर से विदा किया। जिसके बाद सांप को गाव से दूर सुने जंगल में टीम द्वारा छोड़ दिया गया।

Scroll to Top