कोवैक्सीन की दूसरी डोज़ लगने के बाद झटके के साथ मुह से निकलने लगा झाग, कुछ ही देर में हुई मौत, परिजनों को संदेह, शासन-प्रशासन से की न्याय की मांग, पढ़े मामले की पूरी जानकारी..

शेयर करें...

रायगढ़/ जिले के कोवैक्सीन की दूसरी डोज इंजेक्शन लगवाने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है की वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में संदेह व्यक्त किया है और न्याय की मांग की है। रायगढ़ जिला प्रशासन ने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर वस्तु स्थिति को स्पष्ट किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मृतक की पत्नी ने बताया:-


इस मामले में मृतक राकेश चौहान की पत्नी रजनी चौहान ने बताया कि कि वह रेलवे बंगला पारा की रहने वाली है। आज वह अपने पति के साथ वैक्सीन की दूसरी डोस लेने के लिए म्युनिसिपल स्कूल रामलीला मैदान स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर गई थी। दोपहर 12:30 बजे वह अपने पति के साथ गाड़ी में वैक्सीन सेंटर पहुंची थी। उस समय ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी। उनके पति वैक्सिंन लगवा कर बाहर आए। उन्होंने पानी मांगा। उनकी पत्नी ने बताया कि पानी गाड़ी में है इसके बाद वेटिंग रूम में चले गए। वहां कुर्सी के पास जाकर बैठे और वैक्सीन की पर्ची उनके हाथ में थमाई। उनकी पत्नी उनके ठीक सामने बैठी थी। तब तक सब कुछ ठीक था। अचानक मृतक राकेश चौहान के हाथ से दवाई गिर गई। जब उनकी पत्नी ने दवाई उठाया। तब उनके चेहरे पर तकलीफ दिखाई दी। उनकी सांस फूलने लगी और हाथ पैर में झटके होने लगे। 1 मिनट का भी समय नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चीख चिल्लाकर डॉक्टरों को बुलाया। उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी किया बयान:-

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस घटना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। आज दोपहर 12:13 बजे म्युनिसिपल स्कूल रामलीला मैदान में शासन के नियमानुसार टीकाकरण किया जा रहा था। जिसमें रेलवे बांग्लापारा निवासी राकेश चौहान पिता गनपत चौहान उम्र 47 वर्ष जिसे कोविड-19 का फर्स्ट डोज 23 अप्रैल को सुबह 11:34 बजे कोवैक्सिन (भारत बायोटेक) लगा था। जो आज दूसरा डोस लगवाने के लिए आया हुआ था। दूसरा डोज वैक्सीनेशन के कुछ देर बाद ही व्यक्ति को झटका आने लगा। फिर मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। जिसे तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा राकेश चौहान को प्राथमिकी जांच करने के बाद मृत घोषित किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में आज दिनांक तक लगभग 55 लाख 53 हजार लोगों को covid-19 का वैक्सिनेशन किया जा चुका है। जिनमें से किसी भी प्रकार का शारीरिक साइड इफेक्ट होने की जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी की मृत्यु हुई है।

अन्य 9 लोगों को भी लगा है वही वैक्सीन:-

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मृतक को जो सेकंड डोज का वैक्सीन लगाया गया था। वही वैक्सीन अन्य 9 लोगों को भी लगाया गया। जिनमें किसी प्रकार की कोई भी शारीरिक साइड इफेक्ट संबंधित शिकायत प्राप्त नहीं हुई। राकेश चौहान के मृत्यु संबंधी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगी। जिसके लिए जिला स्तर से जांच प्रक्रिया प्रारंभ किया जा चुका है।

Scroll to Top