कोरबा : “एक्ट ऑफ़ ह्यूमैनिटी” संस्था की अनूठी पहल, जंगल मे बसे ग्रामवाशियो को गरम कपड़े सहित खाद्य सामग्री का संस्था द्वारा किया गया वितरण, नगर अधीक्षक भी रहे शामिल..

शेयर करें...

कोरबा/ 29 नवंबर को समाज सेवी संस्था “एक्ट ऑफ़ ह्यूमैनिटी” के द्वारा कोरबा जिले से करीब 20 किलोमिटर दुर गावँ गहनिया और जिले से करीब 45 कि.मी. दुर लेमरु पंचायत मे आने वाले गावँ भूडू माटी, छाती बहार और अरेतरा मे ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चे, बड़े और महिलाओं को कपड़ा वितरण किया गया। साथ ही बिस्किट,चॉकलेट,मिक्चर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

गौरतलब है कि शहर मे रह कर शाहरवाशियो को संसाधनों की कम ही कमी होती है, मगर शहर से दुर रह रहे ऐसे गावँ मे रहने वाले लोग ,जहां कोई भी सुविधा ना हो ,ना बिजली,ना दुकान,ना आने जाने की अपनी खुद की सुविधा उन्हे बहुत सारी मुसीबतों से जिंदगी गुजरना पड़ता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए संस्था ने सभी चीजो का वितरण ऐसे गावों मे किया जहां इन सब चीजो का मिलना मुमकिन नही है।

वही इस नेक काम में संस्था के साथ कोरबा जिले के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा साथ रहे, उन्होनें गावँ मे रह रहे कोरवा आदिवासी परिवारो के साथ अपना समय व्यतीत किया और उन्हे स्वास्थ सम्बंधित अच्छी बातें भी बताई।

इस दौरान संस्था के रुहुल खान,मो.आसिफ खान,ग्रेडिन गैलियर,रोसलिन गैलियर,अफ्रोज अली,अजय जायसवाल,सुधीर विश्वकर्मा,सुमन शिवहरे,कृतिका,रेमिया,निशांत और शुभम शिवहरे मौजूद रहे। गावँ वालो को संस्था के सदस्यो से मिलने ओर बहुत खुशी हुई। सभी गावँ वालो ने संस्था के सदस्यो को ढेर सारा आशीर्वाद और दोबारा उनके गावँ मे आने का न्योता भी दिया। वही इन कार्य मे सहयोग देने वाले हर एक सज्जन व्यक्ति का संस्था द्वारा आभार व्यक्त करते उनके उज्ज्वल भविश्य की कामना की गई।

Scroll to Top