शेयर करें...
कोरबा/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में क्राफ्टमैन ट्रेनिंग स्किल के तहत प्रायोगिक परीक्षा लेने प्रायोगिक परीक्षक के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आॅनलाइन आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है। आॅनलाइन आवेदन अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा एनसीव्हीटी के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट एनसीव्हीटी एमआईएस डाॅट जीओव्ही डाॅट इन पर आमंत्रित किया गया है।
प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा ने बताया कि परीक्षक के लिए इंजीनियरिंग, नाॅन इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी या न्यूनतम तीन वर्ष शिक्षकीय अनुभव के साथ एनटीसी योग्यता वाले इंस्ट्रक्टर आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि पंजीकृत बाह्य परीक्षकों को पात्रता एवं आवश्यकतानुसार प्रायोगिक परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। परीक्षक नियुक्त किए जाने पर 75 रूपए प्रति प्रशिक्षणार्थी के दर से मानदेय लिया जाएगा।

