कांग्रेस नेता की फंदे पर लटकी मिली लाश, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका, पहले भी कर चुके थे आत्महत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

कोंडागांव/ कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। इससे पहले भी उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी, लेकिन दोस्तों ने बचा लिया। तब कांग्रेस नेता ने कहा था कि कब तक बचाओगे। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

Join WhatsApp Group Click Here

ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी

जानकारी के मुताबिक, आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी पारस गोस्वामी काफी मिनलसार कांग्रेस नेता थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में ही उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली थी। तब दोस्तों से कहा था कि कब तक उन्हें बचाएंगे और अब फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

कांग्रेस नेता पारस के पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। वे हंसमुख और मिलनसार थे, युवाओं के बीच लोकप्रिय भी थे। वह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है, जबकि बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में उनके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है।

Scroll to Top