कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल का निधन, 1 अक्टूबर को हुए थे कोरोना संक्रमित..

शेयर करें...

नई दिल्ली/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका इलाज चल रहा था. अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ है.

Join WhatsApp Group Click Here

71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं. अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था. पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे. हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे. वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे. 

Scroll to Top