शेयर करें...
कबीरधाम/ पैसे के लेनदेन का ऑडियो सामने आने के बाद चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें चौकी प्रभारी एसआई गीतांजली सिन्हा, आरक्षक हेमंत राजपूत और चालक आरक्षक 101 आसिफ खान का नाम शामिल है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के बाजार चारभाठा चौकी प्रभारी गीतांजली सिंन्हा सहित दो आरक्षकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस बीच तीनों का पैसे की लेनदेन को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुआ। ऑडियो में तीनों पैसे के बदले में अवैधानिक कार्य को संरक्षण देने की बात कर रहे थे, जैसे ही ये ऑडियो एसपी तक पहुंचा तो एसपी शलभ सिन्हा ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान तीनों पुलिसकर्मी रक्षित केंद्र कबीरधाम में रहेंगे। वहीं तीनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच भी की जाएगी।


