शेयर करें...
मुंगेली/ यह पुरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाटापारा की है जहां 26 वर्षीय युवक ने बिजली के हाई वोल्टेज टावर में चढ़कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही सूचना मिलते ही कोतवाली की टीम मौके पर पहुच जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भाटापारा निवासी घनश्याम कुर्रे पिता मुन्ना कुर्रे की शादी कुछ महीने पूर्व चचेड़ी निवासी युवती से हुई थी। जिसके कुछ महीने बाद आपसी झगड़े के चलते मृतक की पत्नी युवक को छोड़कर मायके चली गयी थी। वही मृतक के पिता ने बताया कि इसी के चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


