अमित के बाद अब ऋचा जोगी का भी नामांकन रद्द, अमित जोगी ने कहा जोगी को हराना मुश्किल ही नही नामुमकिन, सरकार के पास नही था कोई दूसरा हथकंडा… पढ़ें खबर..

शेयर करें...

रायपुर// मरवाही उपचुनाव के लिए अमित जोगी के बाद अब ऋचा जोगी का भी नामांकन रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन विधि सम्मत नहीं होने के कारण निरस्त किया गया है। इससे पहले ऋचा जोगी की जाति प्रमाण पत्र को सस्पेंड किया गया था।

Join WhatsApp Group Click Here

जोगी को हराना मुश्किल ही नही नामुमकिन, सरकार के पास नही था दूसरा हथकंडा : अमित जोगी…

मरवाही उपचुनाव के लिए नामांकन रद्द होने के बाद जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है। अमित जोगी ने कहा है कि जोगी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। सरकार के पास यही हथकंडा बचा था। मेरे परिवार को राजनैतिक रूप से खत्म करने की साजिश की जा रही है, लेकिन आखिरी सांस तक जोगी परिवार मरवाही की जनता की सेवा करेगी। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कहा है कि प्रत्याशी कौन होगा कोर कमेटी में निर्णय लिया जाएगा। हम इस मामले को आगे कोर्ट में ले जाएंगे।

खबर ये भी है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होगी। उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए है। छानबीन समिति की जाँच में ये बात सामने आई है कि अमित जोगी कंवर आदिवासी नहीं है। जिसको लेकर छानबीन समिति ने अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए है।

Scroll to Top