शेयर करें...
कबीरधाम//जिले में ये शायद पहली बार कोई एक व्यक्ति अभिताब नामदेव ही है जो आज की तिथि में एक साथ 3 दल के जिलाध्यक्ष बने है।
सबसे प्रथम में विगत 10 वर्ष से सर्वसम्मति से नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः चुने गए है । उनके बाद दूसरे में छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बनाया गया जो अभी भी है। उनके कार्य की शैली की लोकप्रियता एवम उनका प्रभाव ही कुछ ऐसा है जिसके चलते अब उनकी नियुक्ति दिल्ली से संचालित बहुत ही पुरानी व हिंदुओं की विश्वशनीय पार्टी अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भी कबीरधाम जिलाध्यक्ष के पद पर कर दी है। इस तरह से वे आज 3 तीन संगठन के अकेले जिलाध्यक्ष बन गए है।
बता दें कि नामदेव जी का जन्म स्थान कबीरधाम नहीं है वे पिपरिया जो की 14 किलोमीटर की दूरी पर है हुआ था। वर्तमान में पिपरिया नगर पंचायत बन गया है इनके दिवंगत पिता सुशील नामदेव एवम दिवंगत माता जी विद्याकिरण नामदेव दोनो ही ग्राम के सरपंच रहे। अभी भी इनका पूरा परिवार वही निवास करता है।
छत्रपाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रदेश के अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा एवम महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि मिश्रा द्वारा अमिताब नामदेव की नियुक्ति कर दिल्ली कार्यालय को इसकी कर दिया गया है। जिले में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी भी नामदेव करेंगे। उनके कार्य व्यवहार के चलते निश्चित ही संगठन को एक ऊर्जा मिलेगी ऐसा उम्मीद लगाए जा रहे हैं जिसको लेकर जिलाध्यक्ष द्वारा रूपरेखा बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है।