रायगढ़ में लॉक डाउन का तीसरा चरण आज से जारी, रियायतों के साथ अनुमति प्राप्त दुकानों के सञ्चालन हेतु आदेश जारी..

शेयर करें...

रायगढ़ / आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण यानी लॉकडाउन-3 शुरू हो चूका है.. इसके तहत रायगढ़ जिले के लिए रियायतें भी तय कर दी गयी है, जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार के आदेश के अनुसार लॉक डाउन के तीसरे चरण के दौरान सैलून, स्पा, पार्लर, रेस्टोरेंट, बार, सभी छोटे बड़े होटल, शॉपिंग मॉल, सिनेमा घर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गुमटी ठेला, स्कूल कॉलेज, जीम, पार्क, मैरीज गार्डन, पूर्णतय बंद रहेंगे।

वहीं सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन यान, यात्री बस, सिटी बस, टैक्सी ,आटो,ई-रिक्शा भी बंद रहेंगी.. आपको बता दे की इन सब को छोड़कर बाजारों में आवश्यक वस्तुओं के साथ ही गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी खुल सकेंगी.. ये सभी दुकानें सुबह सात से चार बजे तक खोली जाएंगी.. वहीं यह भी साफ किया गया है कि चार बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाएंगी और शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा.. इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, और मॉस्क लगाना होगा वही सब्जी दुकानें सुबह 5 से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी,

साथ ही होटल, चाय, नाश्ता, मिठाई और पान दुकान नही खुलेंगी.. जिले में शराब दुकानें सुबह 8 से शाम 4 तक खुली रहेंगी. जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.. वही इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की किये जाने का आदेश कलेक्टर यशवंत सिन्हा ने जारी किया है..

Scroll to Top