रायगढ़ : न.नि. के सभी वार्डों का होने जा रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण, कलेक्टर की पहल, अगले 3 दिन में 8 बिन्दु के आधार पर होगा सर्वे सर्वे के लिए वार्डवार नियुक्त किये गए नोडल अधिकारी..

शेयर करें...

रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन पर कोरोना वायरस संक्रमण एवं बरसात प्रारंभ होने के पूर्व मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम रायगढ़ के संपूर्ण 48 वार्डो में साफ.-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने वार्डवार प्रभारी नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है तथा 8 बिंदु का स्वच्छता सर्वेक्षण पत्रक तैयार किया गया है। संबंधित नोडल अधिकारी आगामी 3 दिनों में उन्हें सौंपे गये वार्डो में पहुंचकर वार्डवासियों से स्वच्छता के संबंध में सर्वेक्षण पत्रक के अनुसार चर्चा कर उनका फीडबैक लेंगे। लोगों से मिले फीडबैक के अनुसार प्रत्येक वार्ड के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

तैयार किये गए स्वच्छता सर्वेक्षण पत्रक के अनुसार वार्ड के निवासियों से वार्ड में कचरे का ढेर जीव्हीपी (गार्बेजए वेल्युबल पाईंट) कहां-कहां है की जानकारी, नाली एवं नाला की सफाई के साथ वहां प्लास्टिक की सफाई हो रही है कि नहीं, तालाब की सफाई एवं तालाब में प्लास्टिक की सफाई, खुले में शौच हो रहा है या नहीं, सड़क डिवाईडर के बगल में लगे मलबे की सफाई की स्थिति, वार्डो में कही भी ठहरा हुआ पानी जैसे-घरों के कुलर, गमले, पुराने टायर एवं बर्तन, गाय कोटना आदि की रिपोर्टिंग, वार्डो में सुबह एवं शाम को झाडू लगाया जा रहा है कि नहीं, डोर टू डोर के लिए निगम की अमला रोज आ रहे है या नहीं के इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। नियुक्त नोडल प्रभारी उक्त सभी जानकारी का निरीक्षण प्रतिवेदन 3 दिवस के भीतर कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

वार्ड क्रमांक 1 में उप संचालक खनिज एन.एल.सोनकर को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक प्रदीप पटेल को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 में खाद्य अधिकारी जे.पी. राठिया को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक शिवकुमारी तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 3 में सहायक खाद्य अधिकारी कौशल साहू को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक परमेश्वर सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 4 में जिला पंजीयक पुष्पलता धुर्वे को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन लिपिक शिवदास महंत को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 5 में जिला अल्प बचत अधिकारी जगजीवन राम जांगड़े को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक नीलाराम धृतलहरे सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 6 में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ए.के.गेदाम को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक आशीर्वाद सिंह सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 7 में सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी एस.कुजूर को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी.ईश्वर राव सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 8 में जिला परियोजना अधिकारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन रमेश कुमार देवांगन को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 9 में उप संचालक कृषि एल.एम.भगत को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्वा.पर्यवेक्षक घनश्याम ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 10 में प्र.मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी एस.पी.सिंह को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजश्री चौबे सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 11 में एडिशनल मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.तिग्गा को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्र.स्व.पर्यवेक्षक अरूण यादव को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 12 में सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया होता को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 13 में सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बी.पी.एस.पटेल को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्वा.पर्यवेक्षक धमेन्द्र पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 14 में अधीक्षक अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वाई.सी.राव को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्र.स्व.पर्यवेक्षक किशन नामदेव को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 15 में कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विनोद कुमार मिंज को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 16 में सहायक संचालक मत्स्य विभाग के.पी.चौधरी को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.पर्यवेक्षक कविता बेहरा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 17 में कार्यपालन अभियंता छ.ग.हाऊसिंग बोर्ड एस.के.शर्मा को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश दास को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 18 में जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक विकास कोंद को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 19 में उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.आर.एस.पाण्डेय को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.निरीक्षक राजेश पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 20 में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी जे.पी.खाण्डे को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.पर्यवेक्षक रामनारायण तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 21 में उप संचालक रेशम एस.एस.कंवर को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्रेष्य आनंद तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 22 में उप संचालक स्वा.एवं सुरक्षा मनीष श्रीवास्तव को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक दिलीप महापात्रे को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 23 में सहायक संचालक उद्यान एस. के. पटेल को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक यशवंत साहू को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 24 में कार्यपालन अभियंता क्रेडा डी.सिदार को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक ग्रेड-3 गुरूदेव दास को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 25 में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण संजय पॉल को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक मनोज यादव को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 26 में मुख्य महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र के.एल.उइके को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक संजय शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 27 में सीएसआईडीसी रायगढ़ सीमोन एक्का को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्र.स्व.पर्यवेक्षक अरविंद द्विवेदी को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 28 में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ए.तिर्की को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक समीम अख्तर अंसारी को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 29 में अधीक्षण अभियंता जल संसाधन संभाग आर.के.अग्रवाल को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक पीर मोहम्मद को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 30 में अधीक्षक अभियंता जल संसाधन संभाग राजेश धवणकर को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्र.स्व.पर्यवेक्षक राकेश मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 31 में कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना निर्माण संभाग पी.के.शुक्ला को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 32 में कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना निर्माण संभाग चंद्रा को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक रोहित मिर्रे को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 33 में सहायक अभियंता केलो परियोजना लाखा आर.एस.चन्द्रा को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 34 में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़ शिल्पा अग्रवाल को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.पर्यवेक्षक बृजेश पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 35 में अधीक्षण अभियंता लोनिवि सेतु एम.एल.उरांव को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक अंगद भारती को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 36 में सहायक अभियंता लो.नि.वि.सेतु उपसंभाग ए.एल.बरेठ को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.पर्यवेक्षक ऋषि राठौर को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 37 में अनुविभागीय अधिकारी नेशनल हाईवे बी.एल.धु्रवे को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक नगेन्द्र ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 38 में उप प्रबंधक संचालक जिला लघु वनोपज रायगढ़ बी.एस.सरोटे को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं स्व.पर्यवेक्षक फूलचंद तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 39 में अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. के.पी.राठौर को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं लाईन मेन उत्तम सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 40 में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम (नान) आदि नारायण को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक ललित दुबे को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 41 में सहायक नियंत्रण नापतौल एस.के.देवांगन को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक हृदयराम पटेल को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 42 में सहायक संचालक खादी ग्रामोद्योग अनंतराम प्रधान को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं प्र.स्व.पर्यवेक्षक कमलेश मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 43 में सहायक उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुरेन्द्र गोंड को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक मनमोहन सिंह सिदार को सहायक नोडल अधिकारी, क्रमांक 44 में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अरविंद राजमणी को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता राजेश पण्डा को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 45 में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एस.एन.महापात्र को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश बैरागी को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 46 में कार्यपालन अभियंता लोक.स्वा.यांत्रिकी विभाग संजय सिंह को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता बिजेन्द्र गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी, वार्ड क्रमांक 47 में सहायक अभियंता लोक स्वा.यांत्रिकी विभाग जगदीश प्रसाद गोंड को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता दिलीप उरांव को सहायक नोडल अधिकारी तथा वार्ड क्रमांक 48 में सहायक अनुविभागीय अधिकारी वि/यां.लोनिवि व्ही.एन.धीरही को प्रभारी नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक निरंजन गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Scroll to Top