खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 : मुंगेली जिले में 80 हजार 861 किसानों से अब तक 35 लाख 89 हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को 671 करोड 63 लाख से अधिक रूपये की राशि का भुगतान..

शेयर करें...

मुंगेली// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कलेक्टर पी.एस एल्मा के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। जिले के 66 कृषि साख सहकारी समितियो के 93 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 80 हजार 861 पंजीकृत किसानों से अब तक 35 लाख 89 हजार 952 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जो धान बेचने वाले किसानों का 97.31 प्रतिशत है। धान बेचने वाले किसानों को अब तक 671 करोड़ 63 लाख से अधिक रूपये की राशि का भुगतान किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र अखरार में 38 हजार 111 क्विंटल, कंतेली में 35 हजार 108 क्विंटल, देवरी में 32 हजार 490 क्विंटल, किरना में 41 हजार 301 क्विंटल, कोदवा में 41 हजार 469 क्विंटल, खुटेरा में 29 हजार 491 क्विंटल, खुडिया में 68 हजार 143 क्विंटल, खपरीकला में 31 हजार 258 क्विंटल, खाम्ही में 81 हजार 314 क्विंटल, गुरूवाईडबरी में 64 हजार 354 क्विंटल, गीधा में 32 हजार 124 क्विंटल, धरमपुरा में 35 हजार 896 क्विंटल, धरदेई में 53 हजार 780 क्विंटल, चकरभाठा में 46 हजार 274 क्विंटल, चंदखुरी में 36 हजार 622 क्विंटल, चंदली में 31 हजार 670 क्विंटल, झाफल में 26 हजार 277 क्विंटल, छटन में 50 हजार 224 क्विंटल, जरहागांव में 43 हजार 496 क्विंटल, अमलीकापा में 18 हजार 994 क्विंटल और उपार्जन केंद्र आमोरा में अब तक 22 हजार 530 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

इसी तरह धान उपार्जन केंद्र कुकुरसदा में 12 हजार 818 क्विंटल, जेवरा में 20 हजार 09 क्विंटल, पूछेली में 15 हजार 511 क्विंटल, टेढाधौरा में 30 हजार 854 क्विंटल, दुल्लापुर में 55 हजार 418 क्विंटल, पौनी में 47 हजार 633 क्विंटल, डिंडौरी में 49 हजार 334 क्विंटल, डोंगरियां में 64 हजार 750 क्विंटल, तरवरपुर में 13 हजार 496 क्विंटल, मदनपुर में 48 हजार 322 क्विंटल, तेलियापुरान में 47 हजार 713 क्विंटल, दशरंगपुर में 33 हजार 636 क्विंटल, दाउकापा में 45 हजार 752 क्विंटल, धनगांव में 32 हजार 94 क्विंटल, धुमा में 29 हजार 322 क्विंटल, सावतपुर में 22 हजार 963 क्विंटल, नवागांव में 55 हजार 326 क्विंटल, नवागांव घु. में 25 हजार 607 क्विंटल, निरजाम में 68 हजार 842 क्विंटल, पंडरभट्ठा में 58 हजार 584 क्विंटल, पडियाईन में 56 हजार 415 क्विंटल, पथरगढी में 56 हजार 37 क्विंटल, जुनवानी में 46 हजार 594 क्विंटल, पथरिया में 39 हजार 678 क्विंटल, खम्हारिया में 16 हजार 798 क्विंटल, पदमपुर में 21 हजार 436 क्विंटल, फरहदा में 22 हजार 71 क्विंटल, बीरगांव (जरहागांव) में 12 हजार 284 क्विंटल, पीपरलोड में 26 हजार 546 क्विंटल, झगरहट्टा में 28 हजार 718 क्विंटल, फंदवानी में 35 हजार 430 क्विंटल, फूलझर में 67 हजार 826 क्विंटल, बदरा में 29 हजार 28 क्विंटल, टेमरी में 50 हजार 443 क्विंटल, बुंदेली में 65 हजार 137 क्विंटल, ठकुरीकापा में 27 हजार 24 क्विंटल, बरेला में 31 हजार 723 क्विंटल, विचारपुर में 43 हजार 901 क्विंटल, बोडतरा में 56 हजार 34 क्विंटल, भटगांव में 39 हजार 320 क्विंटल, भटलीकला में 36 हजार 234 क्विंटल, भालूखोदरा में 46 हजार 961 क्विंटल, मुंगेली में 29 हजार 86 क्विंटल, उजियारपुर में 23 हजार 07 क्विंटल, तेलीमोहतरा में 35 हजार 766 क्विंटल, मनोहरपुर में 31 हजार 897 क्विंटल, मसनी में 33 हजार 427 क्विंटल, रेतराकला में 34 हजार 764 क्विंटल, कंकेडी में 28 हजार 773 क्विंटल और रामबोड में 33 हजार 816 क्विंटल धान की खरीदी अब तक की गई है।

इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र लगरा में 35 हजार 744 क्विंटल, लालाकापा में 43 हजार 276 क्विंटल, लोरमी में 61 हजार 735 क्विंटल, केंवटाडीह में 13 हजार 878 क्विंटल, गोईन्द्री में 26 हजार 516 क्विंटल, लौदा में 34 हजार 646 क्विंटल, नवाडीह में 34 हजार 340 क्विंटल, वेंकट नवागांव में 34 हजार 364 क्विंटल, संकेत में 35 हजार 873 क्विंटल, सेमरकोना में 27 हजार 293 क्विंटल, सरगांव में 38 हजार 346 क्विंटल, पैजनिया 25 हजार 710 क्विंटल, सुरेठा में 69 हजार 366 क्विंटल, सांवा में 36 हजार 748 क्विंटल, केसली में 37 हजार 466 क्विंटल, सिंगारपुर में 38 हजार 164 क्विंटल, सिंघनपुरी में 43 हजार 968 क्विंटल, सिलतरा में 43 हजार 200 क्विंटल, गंगद्वारी में 46 हजार 420 क्विंटल, सिलदहा में 43 हजार 870 क्विंटल, हथनीकला में 39 हजार 106 क्विंटल और हिंछापुर में 34 हजार 838 क्विंटल धान की खरीदी अब तक की गई है।

Scroll to Top