शेयर करें...
जशपुर/ जिले के पत्थलगांव में अज्ञात कारणवश छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनराज पैकरा पढ़ाई करके रूम में सोने के लिए चला गया। सुबह नही उठने पर परिजनों ने मृतक को फोन किया परंतु फोन रिसीव नही होने से उसके पापा उसके रूम में उठाने चले गए। रूम अंदर से बंद था रूम के ऊपर से जाकर जब रूम को खोला गया, तब मृतक धनराज पैंकरा फांसी के फंदे पर झूल रहा था। छात्र ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नही चल सका है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले मे मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।


