प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जगह हुई बारिश, हजारों क्विंटल धान भीगे, बादल हटने के बाद ठंड बढ़ने के आसार..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

सरगुजा के अलावा मुंगेली, लोरमी, पेंड्रा इलाके में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण भारत से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है।

जिसके चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम का भी प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कल तक बादल रहने की संभावना है। वहीं बादल हटने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

धान खरीदी केंद्र में दिखी अव्यवस्था-

प्रदेश के कई धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के चलते धान भीग रहे है, पेंड्रा जिले में गुरुवार शाम से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केंद्र में धान को भिगने से बचाने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की है। अव्यवस्था के आलम में हजारों क्विंटल धान खुले में पड़े हुए हैं। कई धान खरीदी केंद्रों में धान को ढकने की कोई व्यवस्था तक नहीं है।

Scroll to Top