पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न कोर्स में एडमिशन का मौका, व्यापम ने जारी किया पूरा शेड्यूल..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। व्यापम ने प्री-पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

अब 10वीं पास छात्र 17 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 अप्रैल तक गलती सुधारने का मौका भी मिलेगा। एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी होंगे और परीक्षा 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय छात्रों की परीक्षा फीस वापस भी की जाएगी।

विद्यार्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Posts?tag=ONLINE%20APPLICATION के होम पेज में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले कॉलम से आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का दौर शुरू

युवाओं के उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाईट व्यापम सीजी डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन में https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ में ऑनलाइन आवेदन का दौर थोक मात्रा में शुरू हो गया है।

बीफार्मेसी और डीफार्मेसी के लिए पीपीएचटी आवेदन के अंतिम तिथि 6 अप्रैल, इसी प्रकार पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निश्चित है। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग परीक्षा केंद्र रायपुर है। शेष सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में बनाया गया है।

यहां देखें नोटिफिकेशन

entrance-exam-notification-april-2026
Scroll to Top