Unlock 1.0 – नही खुलेंगे शॉपिंग माल्स, सार्वजनिक पार्क और उद्यान के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

शेयर करें...

रायपुर// भारत सरकार के अनलॉक 1.0 के बाद देश समेत प्रदेश में दुकानों व संस्थानों को खोलने की अनुमति धीरे-धीरे दी जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने 8 जून से कई संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है। जिसमें गार्डन, पार्क उद्यान खोलने की छूट दी गई है, साथ ही धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति मिल गयी है, जबकि स्पोर्टिंग कॉम्पेक्स, रेस्टोरेंट को कुछ छूट के साथ खोलने की छूट दी गई है। इसके अलावा शॉपिंग माल्स खोलने की अनुमति नही दी गयी है।

छत्तीसगढ़ शासन के सचिव कमलप्रीत सिंह, द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस छूट के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं सरकारी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है।

देखें आदेश की कॉपी..

Scroll to Top