शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। NCB ने 24 किलो गांजे के साथ दो युवतियों को वंदे भारत एक्सप्रेस के AC 2 कोच से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांजे को सूटकेस में छिपाकर ले जा रही थीं। इस कार्रवाई को NCB और RPF ने साथ मिलकर अंजाम दिया है।
दोनो युवतियां तिफरा बिलासपुर की निवासी हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रही थीं। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
लड़कियों ने गांजे को ट्रॉली बैग में छिपा रखा था, जिससे दूसरों को ये लगे कि लड़कियां अपने बैग में कपड़े या अन्य जरूरी सामान लेकर जा रही हैं लेकिन जब इनके बैग्स को खोला गया तो उसमें गांजे के अलावा कुछ नहीं था। इन गांजे से भरे बैग्स को देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
देखने में ये लड़कियां बहुत कम उम्र की लग रही हैं और इनका पहनावा भी आम लड़कियों की तरह ही है लेकिन उनका दिमाग इस तरह आपराधिक गतिविधियों में लगा होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। मीडिया के सामने ये लड़कियां मुंह छिपाते हुए नजर आईं।


