अवैध तरीके से डंप किए गए रेत का परिवहन, तहसीलदार ने की कार्रवाई, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा अवैध रूप से डंप किये रेत को जेसीबी से लोड करके इच्छापुर ओडिशा ले जा रहे जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर (ओड़िशा आरटीओ का नंबर) को जब्त कर थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, अपेक्स बैंक सरिया के पास कॉलेज के सामने रेत का अवैध रूप से पहले डंप करके रखा गया था, जिसका विगत 5-7 दिनों से ओडिशा की जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। अब इन गाड़ियों को आगे की कार्यवाही हेतु कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के माइनिंग शाखा को प्रतिवेदन प्रेषित किया जायेगा।

Scroll to Top