शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद कई जिलों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर समेत कई जिलों के आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, विभाग ने सहायक आयुक्तों और आबकारी उपनिरीक्षकों की भी नई पदस्थापना तय की है। इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।
देखें पूरी सूची







You must be logged in to post a comment.