आज साफ रहेगा मौसम : छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ाएगी उत्तर से आने वाली हवाएं,अगले तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री लुढ़केगा पारा..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवाओं के साथ ठंड लौट रही है। अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों का पारा गिरेगा। रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

रायपुर समेत आस-पास के जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे, जिससे हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि 2 बजे के बाद धूप निकली तो पारा औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोहरा छाया रहा। जिसके कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, ठंड का असर सरगुजा संभाग से शुरू होगा। ज्यादा ठंड उत्तर क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढे़गी। बुधवार को नारायणपुर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। वहीं राजनांदगांव 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। प्रदेश में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

बिलासपुर में रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री अधिक

बिलासपुर में दिन का पारा 3 डिग्री अधिक रहा वहीं रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। जिसके कारण रात और दिन में ठंड नहीं रही । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

दुर्ग-भिलाई में दिन में गर्मी, रात में कम हुई ठंड

दुर्ग जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

  • मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
    बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।
Scroll to Top