सरिया में 30 करोड़ 44 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, अरुण साव के मंच पर चढ़ते ही गूंजा “सांय-सांय” का नारा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// नगर पंचायत सरिया में आज 30 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का माहौल उस समय जोश से भर गया जब जैसे ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाषण देने के लिए माइक संभाला, मैदान में मौजूद भीड़ ने जोरदार “सांय-सांय” के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरा पंडाल कुछ देर तक नारों से गूंजता रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

जनता के उत्साह से प्रभावित होकर अरुण साव ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि यह प्यार और भरोसा ही हमें प्रदेश के हर कोने में विकास करने की ऊर्जा देता है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरिया क्षेत्र के लोगों ने विकास के लिए जो भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर जताया था, उस पर सरकार पूरी तरह खरी उतर रही है। हमारी सरकार बने अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में सरिया में बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सरिया में अपेक्स बैंक की स्थापना पूरी हो चुकी है, जिससे अब किसानों को बैंकिंग सुविधा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। बरमकेला जाकर लाइन में लगने की मजबूरी अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय की प्रक्रिया शुरू है और 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति भी आगे बढ़ रही है।

ओपी चौधरी ने कहा कि बरमकेला और सरिया क्षेत्र लंबे समय तक उपेक्षित रहे, जबकि जनता ने कांग्रेस को 50 साल तक अवसर दिया। “आज जब हमारी सरकार क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बैंक, अस्पताल और अन्य योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है, तो कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है,” उन्होंने कहा। “हम सरिया ही नहीं, बरमकेला के विकास की भी चिंता करेंगे, बशर्ते जनता लोकतंत्र में सही बटन दबाए।”

उन्होंने चंद्रपुर मार्ग के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इस रास्ते पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अनेक आंदोलन और शव यात्राओं के बावजूद सड़क नहीं बन पाई थी, लेकिन सरकार बनते ही अरुण साव ने उसका भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।

मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि सांकरा गांव, जो चारों ओर से उड़ीसा से घिरा है, वहां की लिफ्ट इरीगेशन योजना की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो चुकी है। वहीं उसके आश्रित ग्राम मोहदी में 25-30 सालों से सड़क नहीं बनी थी, जिसे हमारी सरकार ने स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि सरिया अंचल में हर साल बाढ़ से नुकसान झेलना पड़ता था, लेकिन सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर राहत के ठोस कदम उठाए हैं। आने वाले वर्षों में 7 ग्राम पंचायतों में क्राइसिस मैनेजमेंट भवन तैयार किए जाएंगे, जिनमें ऊपर सामुदायिक हॉल और नीचे नियंत्रण कक्ष रहेगा।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए थे जहां मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधियों ने पहुंच विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ने भी अपना संबोधन देते हुए अनेक विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय, एसडीएम वर्षा बंसल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश पाणीग्राही, जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल, तहसीलदार कोमल साहू, नगर पंचायत सीएमओ लाल सिंह मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराफ, जिला पंचायत सदस्य सरिता मुरारी नायक, अभिलाषा कैलाश नायक, सरिया मंडल महामंत्री महेश बारीक, नारायण प्रधान, सीताराम प्रधान, नवीन प्रधान, द्रोपदी नायक, अजय पटेल, सुकलाल चौहान, सुरेश पटेल, गोवर्धन निषाद, नरेश पटेल, योगेश साहू, सेवकराम पटेल, मनोहर पटेल, राजकिशोर पटेल, मुरारी नायक, विद्या किशोर चौहान, कौशल्या पवन नायक, दीपमाला जांगड़े, अनीता शंभूनाथ प्रधान, आनंद सा, जगन्नाथ पटेल, वृंदावन प्रधान, राधाकांत देहरी, लिंगेश्वर भोय, रामकुमार नायक, कैलाश पंडा, बाबूलाल पटेल, सुकदेव दुआन, परदेशी प्रधान, गोविंद अग्रवाल, चूड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्राही, राजकिशोर पाणिग्राही, नित्यानंद बारीक, आशुतोष स्वर्णकार, मोतीलाल स्वर्णकार, सत्यवान मनहर, शत्रुघ्न प्रधान, तीर्थ सिदार, सभी पार्षदगण, सुभाष प्रधान, गजपति डनसेना, रविंद्र नायक, सुदन प्रधान, सुनील प्रधान, कैलाश प्रधान, संतोष प्रधान, रोशन पटेल, कमलेश पटेल, मनोज मेहर, ओंकार चौधरी, ध्वजाराम प्रधान, संतराम चौहान, अजय बैरागी, प्रदीप पटेल, दिनेश पटेल, धर्मेंद्र यादव, विजय अग्रवाल, श्याम साहू, मुरलीधर पटेल, जीतेन्द्र पटेल, जोतराम पटेल, मिलन प्रधान, तुषार अग्रवाल, भुवन अग्रवाल, राधेश्याम इजारदार, किशन इजारदार, सुदन प्रधान, नेहरू प्रधान, भीमसेन साहा, भुवनेश्वर प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य सरिया क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक गुरु सर ने किया।

Scroll to Top