शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया ब्लॉक के बार मंडल में कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत साप्ताहिक बाजार में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। बार के बाजार शेड में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच पर्चे बांटे और अभियान के उद्देश्य को समझाते हुए जन जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
नेताओं ने सरकार की नीतियों और वोट चोरी के आरोपों पर रखी बात
जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू और जनपद सदस्य प्रतिनिधि संतोष चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। नेताओं ने केंद्र सरकार की कथित विफलताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों को अभियान के माध्यम से लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मौजूद लोगों को पर्चे वितरित किए और अभियान से जुड़ी जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, मंडल अध्यक्ष खेमराज नायक, मंडल प्रभारी नरेश साहू, प्रकाश महाराज, दीपा सहिस, हेमराम डनसेना, अगनू पटेल, जयप्रकाश साहू, भागी प्रधान, धन्नू यादव, कमलेश विश्वकर्मा, उपेंद्र नायक, शिव नायक, कुमार साहू, देवकुमार नायक, देवनारायण नायक, दिनेश निषाद, रुक्मण पटेल (सुखापाली), मोहन सिदार, गजानंद यादव, केदार पटेल, लव सिदार, रवि सारथी, संजय सिदार, रामकुमार साहू, गांधी नायक, गंगा पटेल, भुनेश्वर सारथी और बबलू निषाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


