संस्कृति की रंगत और विकास का संकल्प संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव के वार्षिक उत्सव में भव्य आयोजन, विधायक धरमलाल कौशिक ने की ₹5 लाख की घोषणा

शेयर करें...

सरगांव/मुंगेली। 1 मार्च को संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक उत्सव उत्साह और उमंग के बीच गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और लोकधुनों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक का महाविद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों के सम्मान में पुष्पगुच्छ भेंट किए गए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिनंदन किया गया
छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय परंपराओं की झलक स्पष्ट दिखाई दी। दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कौशिक ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं महाविद्यालय के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं
विधायक निधि से सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए ₹5,00,000 देने की घोषणा।
आगामी शैक्षणिक सत्र में नए पीजी कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन।
महाविद्यालय के खेल मैदान के समतलीकरण का कार्य कराने की सहमति।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों की मांगों का ज्ञापन विधायक महोदय को सौंपा, जिस पर उन्होंने सहयोग का भरोसा दिलाया।

Join WhatsApp Group Click Here


वार्षिक उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, छत्तीसगढ़ी पाक कला, केश सज्जा, मेहंदी एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पोषण यादव,विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद ,सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक, रणजीत सिंह हुरा, रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा, अनिल दुबे, संजीव नेताम, संतोष डहरिया, जमुना पाण्डे, नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव, राजकुमारी साहू, सविता कौशिक, उदित साहू, डॉ. मुरली कौशिक, नवाब खान, दुर्गेश वर्मा, रामकिशुन जायसवाल, गोलू राजपूत, विष्णु राजपूत, कमलेश अग्रवाल पीटर मसीह ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति के प्रति समर्पण और महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आया।

Scroll to Top