पत्नी की हत्या के बाद पकड़ा गया आरोपी: बिलाईगढ़ में गमछा से गला घोंटकर वारदात, पुलिस की तत्परता से हुई गिरफ्तारी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

आधी रात को पिता को दी जानकारी

घटना के अनुसार 3 अप्रैल की सुबह प्रार्थी सुखीराम साहू (70 वर्ष) थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे उनका बेटा राजेश साहू उन्हें जगाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी कुन्ती साहू की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ग्रामीणों की मदद से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान आरोपी राजेश साहू (40 वर्ष) भागने की फिराक में था, जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने गमछा से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा भी जब्त किया, जिसे वह जलाकर नष्ट करने की कोशिश कर रहा था।

विवाद बना हत्या की वजह

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को शराब पीने की आदत थी और घटना की रात पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Scroll to Top