शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों और शनिवार को कुल 6 ट्रैक्टर पर खनिज, राजस्व और थाना की टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरसीवाँ और कोसीर थाना के सुरक्षार्थ में रखा है।
सरसींवा क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर जब्त
खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा तहसील सरसींवा क्षेत्र में शनिवार को गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 वाहन (ट्रेक्टर) क्रमांक CG11 AW 8523, CG 22 AD 1523 एवं 01 (ट्रेक्टर) आयशर SOLD पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार की जाएगी।

कोसीर क्षेत्र में भी हुई थी कार्यवाही
कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में विगत दिवस को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा तहसील सारंगढ़ के कोसीर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 वाहन, ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 K 2899, CG 06 GN 3005, CG 13 W 8871 एवं 01 ट्रैक्टर सोनालिका सोल्ड पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जायेगी।




You must be logged in to post a comment.