शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्रवाई राजस्व और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है।
दरअसल बीते दिनों मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ ने जिले में चल रहे अवैध रेत परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसील में राजस्व और पुलिस टीम में टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने कहा गया था। उसी के परिपालन में आज मंगलवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना सरिया की टीम द्वारा विजयपुर में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुपुर्द किया गया। उक्त ट्रैक्टर में एक ट्रैक्टर ठेंगगुड़ी और 2 ट्रैक्टर सरिया के है। इनका वाहन क्रमांक CG13L2643, CG13UE7957 और एक सोल्ड सोनालिका शामिल है।
यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने कहा कि इसी तरह अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर संलिप्त सभी वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगा। उनका कहना है कि इन ट्रैक्टरों के चलते शासन को राजस्व की हानि सहित दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। क्योंकि शराब पीकर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी इसी को कंट्रोल करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।


