शेयर करें...
मुंगेली// जिले के नगर पंचायत सरगांव के विधायक प्रतिनिधि के रूप में नवीन दायित्व मिलने से तरुण अग्रवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
भेंट के दौरान तरुण अग्रवाल ने कहा कि संगठन और नेतृत्व द्वारा जो विश्वास उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपकर जताया गया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ दायित्व का निर्वहन करते हुए नगर पंचायत सरगांव के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, एल्डरमैन पंकज वर्मा, राजकुमार साहू, पार्षद जमुना पाड़े, सविता कौशिक, सुनीता साहू, शबाना जबीन,कमलेश अग्रवाल, विष्णु राजपूत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तरुण अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनकी सक्रियता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से नगर पंचायत सरगांव में विकास कार्यों एवं जनसेवा को और अधिक गति मिलेगी।


