ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद थमे अवैध परिवहन के पहिए: कंटगपाली में 8 ट्रैक्टर जब्त, दिनभर सड़क पर पसरा सन्नाटा..
जिले में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सरिया तहसील के ग्राम कंटगपाली में बिना वैध दस्तावेज के डोलोमाइट परिवहन करते 8 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना सरिया के सुपुर्द किया गया है।
