सुरक्षा जवान बनने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से 12 अगस्त तक लगेगा भर्ती कैम्प, प्रक्रिया होगी बिल्कुल मुफ्त..
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित अन्य राज्य और जिलों में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा जिले में शिविर का निशुल्क आयोजन किया जाएगा।

