उमेश पटेल की वायरल फोटो पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप, FIR की मांग..
खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल की सोशल मीडिया में वायरल एक तस्वीर को लेकर राजनीति लगातार गर्म हो रही है। पहले भाजपा नेताओं ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, वहीं अब कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की है।


