नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : 30 दिसम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प, 288 पदों पर होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स..
निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 30 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर कैम्प में भाग ले सकते हैं।

