नागपंचमी मेला में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5000 स्टील के कड़े उतरवाए, 100 पाव शराब भी किया जब्त..
नागपंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा पहाड़ मेले में पुलिस ने सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले इस ऐतिहासिक मेले में पुलिस ने लगभग 5000 स्टील के कड़े उतरवाकर जब्त किए, जिनका इस्तेमाल संभावित हमलों में किया जा सकता था। कई कड़े इतने भारी थे कि उन्हें हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता था।

