स्मार्टफोन प्राइवेसी से लेकर स्क्रीन शेयरिंग फ्रॉड तक, 128 जगहों पर चला साइबर जागृति अभियान, 17,789 लोग हुए जागरूक..
इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है।
