पवनी हनुमान मंदिर से डीव्हीआर और एलईडी टीव्ही की चोरी, चोरों ने दान पेटी का ताला भी तोड़ा..
जिले के बिलाईगढ़ पुलिस थानांतर्गत आने वाला नगर पंचायत पवनी में हनुमान मंदिर से एलईडी टी.व्ही और डीव्हीआर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस 305, 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



