रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचने वालों पर दबिश, 35 संचालकों पर जुर्माना और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही..
आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में अवैध महुआ शराब, गांजा तथा अन्य नशे की सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।






