ऑपरेशन बाज के तहत जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 पाव अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपी भेजे गए जेल..
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत जरहागांव पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।


